Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिरोशिमा, नागासाकी के शांति कार्यकर्ताओं को मिला पहला बुद्ध पुरस्कार

Nagasaki, Hiroshima Peace activists first Buddha Awards

16 मई 2011

काठमांडू।  नेपाल में मंगलवार को गौतम बुद्ध की 2,555 वीं जयंती के अवसर पर जापानी शहरों हिरोशिमा व नागासाकी की यादें ताजा हो जाएंगी। इन शहरों में शांति की दिशा में काम करने वाले दो शांति कार्यकर्ताओं को यहां सम्मानित किया जाएगा। नेपाल सरकार उन्हें अपना पहला गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार देगी।

यह पुरस्कार जापान के हिरोशिमा शहर के पूर्व मेयर तादातोशी अकिबा और उनके साथी तथा नागासाकी के मेयर तोमीहिशा तेऊ को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अकिबा को परमाणु हथियारों के खिलाफ चलाए गए उनके अभियान के लिए जाना जाता है। पुरस्कार के रूप में उन्हें 50,000 डॉलर की नकद राशि और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 1945 में अमेरिका ने जापान के दो शहरों नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम हमला कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि 10 वर्षो तक चले कम्युनिस्ट विद्रोह और दशकों तक रही राजनीतिक उथल-पुथल में तबाह होने के बाद नेपाल ने वैश्विक शांति अभियान में शामिल होते हुए इसी वर्ष गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत की है।

नेपाल के पहले राष्ट्रपति रामबरन यादव देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में मंगलवार को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

गौरतलब है कि जापान के दोनों नागरिकों द्वारा 'मेयर्स फॉर पीस' आंदोलन की अगुवाई करने के लिए उनका इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस आंदोलन में आज विश्वभर की 4,000 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं, जो परमाणु अप्रसार, निरस्त्रीकरण और सैन्य खर्च में कमी की वकालत कर रही हैं।

More from: Videsh
20774

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020